Sonbhadra News : न्याय चला जनता के द्वार
ग्राम पंचायत मीतापुर के बधवा में जन चौपाल लगाकर चकबंदी अधिकारीओबरा प्रभाकर कुमार सिंह की अध्यक्षता में चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी द्वितीय ने किसानों की समस्या को सुना व निस्तारण भी किया गया

sonbhadra
1:22 PM, February 24, 2026
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मीतापुर के बधवा में जन चौपाल लगाकर चकबंदी अधिकारीओबरा प्रभाकर कुमार सिंह की अध्यक्षता में चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी द्वितीय ने किसानों की समस्या को सुना व निस्तारण भी किया गया । इस समय रावटसगंज विकासखंड के दर्जनों गांव में चकबंदी का काम तेजी से चल रहा है । इसी क्रम में आज बंधवा में चकबंदी अधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह व सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार गौतम के द्वारा जन चौपलकर किसानों की समस्याओं को सुना गया चकबंदी संबंधी विवाद तथा चक में आपत्तियों का निस्तारण किया गया। हर प्रकार की समस्याओं का समाधान गांव में ही देखने को मिला जिससे ग्रामीणों को बार-बार चकबंदी ऑफिस का चक्कर लगाने से छुटकारा मिलेगा । इस क्रम की जानकारी देते हुए चकबंदी अधिकारी प्रभाकर कुमार सिंह ने बताया कि चकबंदी आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी के मार्गदर्शन पर यह चौपाल लगाया गया तथा किसानों की चक संबंधी समस्या का त्वरित निस्तारण भी किया गया जिससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है।




