Sonbhadra News : जुगैल प्रधान ने गरीबों को बांटा कम्बल, ठंड में मिली बड़ी राहत
ग्राम प्रधान सुनीता यादव द्वारा शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र में 2100 कंबल का वितरण किया गया। जिसमें वृद्ध विकलांग विधवा असहयों को वरीयता देकर कंबल वितरण किया गया।

जुगैल में कम्बल वितरण में जुटी भीड़
sonbhadra
10:08 PM, December 31, 2024
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । देश भर में बढ़ते ठंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में चल रही शीतलहर से हर कोई हलकान है । सोनभद्र जिले में कपा देने वाली ठंड ने दस्तक दे दी है ।
इसी को देखते हुए ग्राम प्रधान सुनीता यादव द्वारा शीतलहरी और कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र में 2100 कंबल का वितरण किया गया। जिसमें वृद्ध विकलांग विधवा असहयों को वरीयता देकर कंबल वितरण किया गया। सुनीता यादव ने इस दौरान कहा कि किसी भी जायज चीजों की अगर ज़रूरत हो तो बेहिचक उनसे मांग कर सकते है। जायज मांगो पर कभी इनकार करने की नौबत आड़े नहीं आएगी। क्षेत्र की जनता हमारे परिवार की तरह है और परिवार का ख्याल रखना मेरे लिए सौभाग्य से कम नहीं। इसलिए आप कभी भी मुझे याद कर सकते है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव व गांव के सभी सम्मानित ग्राम पंचायत सदस्यगढ़ क्षेत्र पंचायत सदस्यगढ़ उपस्थित रहे। इस अवसर पर शसोनू गौड़, जयमंगल गौर, रवि यादव, विनोद तिवारी, शिव, गुलाम सिंह गौर, मुकेश, प्रदीप, सुरेंद्र पनिका, भगवंतिया देवी, बबली देवी, बसंती देवी, कलावती देवी, फुलवंती देवी व अन्य महिलायें उपस्थित रही।




