Sonbhadra News : अवैध कारोबारियों के लिए सबसे महफूज ठिकाना बनता जा रहा जुगैल
कभी अवैध खनन को लेकर चर्चा में रहने वाला जुगैल क्षेत्र इन दिनों नशे को लेकर खासा चर्चा में है । इन दिनों अवैध धंधे के लिए जुगैल सबसे महफूज ठिकाना माना जाता है ।

प्रतीकात्मक तस्वीर
sonbhadra
7:28 PM, February 19, 2025
शान्तनु कुमार/घनश्याम पांडेय
★ अवैध खनन के बाद अब नशे के कारोबार के लिए चर्चा में जुगैल का इलाका
★ एक दरोगा की भूमिका भी चर्चा में
★ भाजपा नेता ने कहा, एसपी से मिलकर कराई जाएगी कार्यवाही
जुगैल (सोनभद्र) । कभी अवैध खनन को लेकर चर्चा में रहने वाला जुगैल क्षेत्र इन दिनों नशे को लेकर खासा चर्चा में है । इन दिनों अवैध धंधे के लिए जुगैल सबसे महफूज ठिकाना माना जाता है । इसकी सबसे बड़ी वजह यहां नेटवर्क न होना । जिसकी वजह से यहां अवैध कारोबार करने वालों की बल्ले-बल्ले रहती है ।
लोगों का मानना है कि जुगैल क्षेत्र में बालू की कई साइडें चल रही है । जहां माल लेने के लिए बाहर से गाड़ियां आती हैं । जिसके लिए वहां कई दुकानें भी खुल गयी हैं । इन्हीं दुकानों दुकानदार सामानों के साथ नशे का सामान भी रखने लगे हैं ।
लोगों की मानें तो ग्राम पंचायत भरहरी के साथ ही चकदहिया टोला, गणेश जी के मंदिर के समीप पोखरहवा टोला जो कि मध्यप्रदेश के बार्डर का गांव है वहां प्रतिबंधित दवा का धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं । आलम यह है कि मोटर चालकों के लिए रखे गए नशे का सामान अब गांव के युवाओं तक पहुंच गई है । जिसका नतीजा यह है कि नशे की गिरफ्त में युवा वर्ग बड़ी तेजी से फंसता जा रहा है । अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त में फंसता देख परिजन भी परेशान हैं । लोगों की माने तो नशे का कारोबार सिर्फ बार्डर इलाके तक ही सीमित नहीं है बल्कि चौरा बिजौरा, खेवंधा, महलपुर आदि गांवों में भी यह बड़ी तेजी से पांव पसार चुका है । जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेत संजीव त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान जुगैल थाने में तैनात एक तथाकथित दरोगा की शिकायते बहुत मिल रही है, उनकी भूमिका संदिग्ध है । उन्होंने बताया कि चूंकि जुगैल क्षेत्र में गरीब व सीधे-साधे लोग रहते हैं इसलिए कोई उक्त दरोगा का कोई विरोध नहीं कर आया रहा है लेकिन वे जल्द ही पुलिस अधीक्षक से मिलकर कड़ी कार्यवाही की मांग की जायेगी ।




