Sonbhadra News : जनपद न्यूज Live की खबर के बाद खत्म हुआ जुगाड़ सिस्टम, लोगों को मिली राहत
बस्ती में ठेकेदार द्वारा जुगाड़ सिस्टम से लाइन की सप्लाई दी जा रही थी । जिससे लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा था । जनपद की खबर के बाद जुगाड़ सिस्टम हट गया, अब लोगों को राहत मिलने लगी है।

sonbhadra
10:45 PM, August 16, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । जनपद न्यूज Live की खबर का असर हुआ है । जनपद न्यूज Live ने प्रकाशित किया था कि किस तरह स्थानीय नगर क्षेत्र के नई बस्ती में विद्युतीकरण के दौरान भारी लापरवाही बरती गई है । ठेकेदार द्वारा जुगाड़ से जोड़ा 10 एमएम के पीवीसी केबल से पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए एलटी लाइन पोल मे बिजली सप्लाई दे दिया गया था जिससे दर्जनो उपभोक्ता को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रहा था । जनपद न्यूज live में खबर प्रकाशित होने के बाद जहां अब जुगाड़ हटवा कर एरियल बंडल केबल (एबीसी केबल)से सप्लाई दे दिया गया है ।
गौरतलब हो कि स्थानीय नगर क्षेत्र के नई बस्ती में पटेहरा टोला संपर्क मार्ग से नगर पंचायत कार्यालय को जानें वाले मार्ग के किनारे विद्युतीकरण के दौरान लगे नए एलटी लाइन के पोल और विद्युत तार में बिजली सप्लाई देने के लिए ठेकेदार द्वारा पुराने लगे एलटी लाइन के पोल से कनेक्शन देने के लिए कार्य किया जा रहा था की बिजली विभाग द्वारा ऊपर से गुजर रही 11हजार केवी लाइन की नजदीकी होने के कारण मना कर दिया गया। उचित दूरी की अंतराल कराने के बाद बिजली सप्लाई को जोड़ने के लिए बोला गया । आसपास के घरों का तार भी नए पोल से ठेकेदार ने जोड़ दिया गया था। ठेकेदार द्वारा पुराने बिजली संचालित एलटी पोल से नए पोल पर बिजली सप्लाई के लिए 10 एमएम के एक पीवीसी केबल से जोड़ कर स्थानीय लोगों को बिजली की सप्लाई का जुगाड़ तो कर दिया गया , पर करीबी एक माह बीत गया पर बिजली सप्लाई की स्थाई व्यवस्था नही किया गया जिससे उपभोक्ता को लो वोल्टेज की समस्या झेलना पड़ रहा था ।
इस संबंध में जेई संजय द्वारा दुरुस्त कराने का आश्वासन दिए कुछ दिन बीत गए पर समस्या का समाधान नहीं हो सका था ।स्थानीय लोगों ने स्थाई समाधान की मांग किया था ।जिसे जनपद न्यूज लाइव द्वारा प्रमुखता से 3 अगस्त को प्रकाशित किया गया था ।खबर का असर बीते दिन देखने को मिला कि ठेकेदार द्वारा जुगाड़ से दी गई बिजली सप्लाई को हटवा कर एरियल बंडल केबल (एबीसी केबल )से सप्लाई दे दिया गया। इससे उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने लगा।




