Sonbhadra News : मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सोनभद्र व्यापार मंडल में हर्ष
इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण नियुक्ति पर सोनभद्र व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाइयों ने उन्हें हृदय से बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

sonbhadra
11:57 AM, November 1, 2026
शांतनु कुमार
राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा को भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर सोनभद्र व्यापार मंडल में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण नियुक्ति पर सोनभद्र व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं व्यापारी भाइयों ने उन्हें हृदय से बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर बधाई देते हुए ज़िलाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं ज़िला महामंत्री राजेश बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि आदरणीय मुकुंद स्वरूप मिश्रा जी का संपूर्ण जीवन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित रहा है। संगठन में उनके लंबे अनुभव, अटूट निष्ठा और कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश के व्यापार प्रकोष्ठ की यह महत्वपूर्ण कमान सौंपी है।
वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी, युवा अध्यक्ष रमेश जायसवाल तथा ज़िला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल नगर अध्यक्ष आन्नद जायसवाल किराना अध्यक्ष श्यामलाल केशरी आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी मंडी अध्यक्ष श्याम बाबू ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि मुकुंद स्वरूप मिश्रा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होगा और सरकार व व्यापारियों के बीच का समन्वय और अधिक मजबूत होगा। उनकी यह नियुक्ति संपूर्ण उत्तर प्रदेश के व्यापारी समाज के गौरव का प्रतीक है।
सोनभद्र व्यापार मंडल के इन सभी प्रमुख पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों ने एक स्वर में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का इस शानदार निर्णय के लिए आभार प्रकट किया ।




