Sonbhadra News : छत्तीसगढ़ में पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में डाला में पत्रकारों ने जताया शोक
छत्तीसगढ के बीजापुर निवासी पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हुई निर्मम हत्या के विरोध में डाला के पत्रकारो ने बुधवार को आक्रोष जताया ।

sonbhadra
8:32 PM, January 8, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला ( सोनभद्र) । छत्तीसगढ के बीजापुर निवासी पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हुई निर्मम हत्या के विरोध में डाला के पत्रकारो ने बुधवार को आक्रोष जताया । घटना की कड़े शब्दो में निंदा की। स्थानीय शहीद स्थल पर पत्रकारो ने शोक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर गहरा शोक व्यक्त किया । पत्रकार सैयद आरिफ, राजवंश चौबे, नीरज पाठक, शशि चौबे, जगदीश तिवारी आदि लोगो ने कहा कि पत्रकारो की हत्या व मारपीट की घटना काफी निन्दनीय है। जिसके बारे में सभी को जागरूक व सजग रहने की जरूरत है । कुछ दिन पूर्व ही डाला निवासी पत्रकार सोनू पाठक उर्फ सुनील कुमार पाठक के साथ अपहरण व मारपीट तथा गालीगलौज की घटना घटी, जो घोर निन्दनीय है।
पत्रकारों ने कहा कि हमें आपसी मतभेद भूलाकर एकजुट रहने की जरूरत है । नगर में नशे के खिलाफ व काले धंधो के विरूद्ध आवाज उठाने वाले पत्रकारो को डराने का काम किया जा रहा है, जो कभी सफल नहीं होगा।पत्रकार निर्भीक व निडर होते हैं जो समाज के सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वहन करते हैं। इस अवसर मंटू उर्फ बृजेश शर्मा, राजकिशोर गुप्ता अभिषेक शर्मा, गुड्डू पटेल, अर्जून सिंह, सोनू पाठक,संजय केसरी,टीएल भाष्कर, अर्जुन सिंह, सोनू तिवारी, सुहेब खान, मिथलेश भारद्वाज, मुन्ना तिवारी, संजय केसरी, अनिल अग्रहरी, अजीत सिंह, रामप्यारे आदि लोग शामिल रहे।




