Sonbhadra news : पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक, लखनऊ राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां तेज
जिला कार्यालय में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

sonbhadra
4:34 PM, May 3, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा सोनभद्र | ओबरा स्थित जिला कार्यालय में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने की। इसमें आगामी दिनों में लखनऊ में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन पत्रकारों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सोनभद्र की टीम इस आयोजन में सक्रिय और प्रभावी भागीदारी करेगी।
बैठक में अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर योजना बनाई गई। सोनभद्र से अधिक संख्या में पदाधिकारी और सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने, उनके आवागमन तथा ठहरने की व्यवस्थाओं पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही, सभी सदस्यों से अनुशासित तरीके से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।
बताया गया कि अधिवेशन में देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, विशेषज्ञ और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी, जहां पत्रकारों की समस्याओं और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। अंत में जिलाध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि इस अधिवेशन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर अमरदीप सिंह, अजीत सिंह, घनश्याम, कुंम्धन चौधरी, विकास हलचल, अरविंद कुशवाहा, विजय साहनी, दिलीप दत्ता, कैलाश बिहारी सहित विभिन्न तहसीलों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।




