Sonbhadra News : पत्रकार को पितृ शोक
शनिवार को कनहर नदी के तट पर होगा अंतिम संस्कार

सोनभद्र
9:17 PM, August 7, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हिराचक गांव निवासी अमर उजाला के पत्रकार विवेकानन्द मिश्र के पिता पंडित रामनारायण मिश्रा (90) का शुक्रवार सायं करीब साढ़े चार बजे वाराणसी स्थित बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज बीएचयू में चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पंडित रामनारायण मिश्रा अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके निधन पर ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों के अनुसार शनिवार को कनहर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।




