Sonbhadra News : JK के उपराज्यपाल ने बहन से बंधवाई राखी
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आमडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे और शुभ मुहूर्त के अनुसार 1:42 मिनट पर राखी बंधवाई।

sonbhadra
4:33 PM, August 19, 2024
जयनाथ मौर्य (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आमडीह गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे और शुभ मुहूर्त के अनुसार 1:42 मिनट पर राखी बंधवाई । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बहन आभा राय से राखी बंधवाने के तत्काल बाद वापस निकलने की तैयारी करने लगे और लगभग 2 बजे उप राज्यपाल का काफिला वाराणसी के लिये रवाना हो गया । कई इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट मीडिया के पत्रकार निकलते समय LG से बातचीत करने का प्रयास करते रहे लेकिन उप राज्यपाल ने कार्यक्रम को व्यक्तिगत बताते हुए वाहन में सवार हो गये और उनका काफिला निकल गया । LG का काफिला निकलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों व अधिकारियों ने राहत की सांस ली ।




