Sonbhadra News : जिले में हो रहे वृक्षारोपण के जिओ टेक की हो जांच- आशु
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित जिला वन अधिकारी कार्यालय पर जाकर 'जिला वन अधिकारी' नामित ज्ञापन प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश सिंह को सौंपा ।

sonbhadra
7:46 PM, July 10, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । गुरुवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित जिला वन अधिकारी कार्यालय पर जाकर 'जिला वन अधिकारी' नामित ज्ञापन प्रभागीय वन अधिकारी दिनेश सिंह को सौंपा । आशु दुबे ने कहा कि जनपद सोनभद्र जो उत्तर प्रदेश का सबसे अंतिम जिला है और चार प्रदेशों से जुड़े होने के साथ वनों से अक्षादित है । अगर देखा जाए तो सड़क निर्माण हो या फिरबड़े बड़े कल कारखाने स्थापित किये जाने के दौरान तमाम वन संप्रदाय नष्ट हुए हैं । सड़क निर्माण के दौरान सड़कों के किनारे लगे पेड़ काटे गए, उसके स्थान पर वृक्ष लगाने को कहा भी गया लेकिन कटे पेड़ के सापेक्ष यदि वृक्षारोपण हुआ है तो वह किस स्थिति में है, उसकी जांच होनी चाहिए । वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे लाखों पेड़ हुआ करता था लेकिन वह सब कटने के बाद नीलाम तो जरूर किया गया लेकिन पर्यावरण को बचाने की दिशा में कोई सफल प्रयास नहीं किया गया । श्री दुबे ने बताया कि हर साल जिओ टैगिंग के साथ वृक्षारोपण किया तो जा रहा है लेकिन कितने पेड़ जिंदा बच रहे यह जांच का विषय है ।
कार्यक्रम में उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि वृक्ष जीवन की एक कड़ी है और इसमें सभी को हिस्सा लेना चाहिए और रखरखाव भी करना चाहिए, । N.S.U.I. के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि सोनभद जनपद में वृक्ष बाहुल्य क्षेत्र है और पौधरोपण आम जनमानस की जीविका एवं प्रदूषण को रोकने के लिए सबसे उपयुक्त साधन है, । कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण केवल करना ही जिम्मेदारियां नहीं होता उसका रखरखाव बचाव भी इसका प्रमुख बिंदु है ,। कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि जहां जनपद में वन लंबे समय से काटे जा रहे हैं। वहीं अगर पौधरोपण हो रहा है तो एनजीटी की रिपोर्ट जिले के विपरीत क्यों है यह भी देखना अति आवश्यक है। मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, निगम बियर, सूरज कुमार, धर्मेंद्र कोल रहे।




