Sonbhadra News : 700 फीट उंची पहाड़ी पर स्थित झंडियां बाबा मंदिर परिसर में हुआ भव्य भंडारा
झंडियां पहाड़ी पर झंडियां बाबा समिति के सौजन्य से नवनिर्मित झंडियां बाबा मंदिर का आस्था लोगों मे दिनप्रतिदिन बढती जा रही है इतने उचाई व दुर्गम रास्ते से भी श्रद्धालुओं की भीड प्रति वर्ष बढती जा रही है।

sonbhadra
7:03 PM, August 20, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
० पहाडी पर पकडंडी रास्ते से जाने से भी उमडी श्रद्धालुओं की भीड
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय झंडियां पहाड़ी पर झंडियां बाबा समिति के सौजन्य से नवनिर्मित झंडियां बाबा मंदिर का आस्था लोगों मे दिन-प्रतिदिन बढती जा रही है इतने उचाई व दुर्गम रास्ते से भी श्रद्धालुओं की भीड प्रति वर्ष बढती जा रही है।
जानकारी के अनुसार प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के पूर्णिमा के दिन समिति द्वारा जन सहयोग से झंडियां बाबा मंदिर मे अखण्ड कीर्तन के बाद दुसरे दिन समापन पर भव्य भण्डारे का आयोजन किया जाता है।जहां जाने की कोई उचित रास्ता नहीं है फिर भी आस्था को लेकर पहाड़ी व पथरीली रास्ते श्रध्दालु लगभग 700 फीट की उचाई पर स्थित भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने सैकड़ो श्रध्दालुओं का पहुचने का ताता लगा रहा।समिति के लोगों ने बताया कि आज संजीव गौड समाज कल्याण मंत्री को आने का प्रोग्राम था परन्तु अचानक अपरिहार्य कारणों से नहीं पहुंच सके ।क्षेत्र वासियों समेत समिति के लोगों ने कहा कि मंदिर तक जाने हेतु सडक / सीडी बनवा कर यहां पर्यटन के रुप मे विकसित कराना है।




