Sonbhadra news : 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद
3 सितंबर को सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के हिन्दी/अग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय बन्द रहेंगे।

sonbhadra
5:30 PM, September 2, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीएसए ने बताया कि भारी वर्षा, अत्यधिक जल जमाव व बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए 3 सितंबर को सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के हिन्दी/अग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय बन्द रहेंगे। मगर सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर एम०डी०एम० (एस.एन.ए. स्पर्श) सूचना, अपार आई०डी०, डी०बी०टी०, यू०डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों का सम्पादन यथावत करते रहेंगे।
बीएसए ने उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा है। सुनिश्चित करें।




