Sonbhadra News : पिपरी में फिर जाम का झाम, लोग आ चुके आजिज
मंगलवार की देर रात में तीन ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने के 20 घंटे बाद जाम रेणुकूट नगर तक पहुंच गया है जिससे नगरवासियों को बहुत परेशानी हो रही हैl

जाम में फंसी गाड़ियां
sonbhadra
10:09 PM, November 19, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
- हाल ही में प्रशासन जाम को लेकर किया था बैठक
रेणुकूट (सोनभद्र) l मंगलवार की देर रात में तीन ट्रकों के दुर्घटनाग्रस्त होने के 20 घंटे बाद जाम रेणुकूट नगर तक पहुंच गया है जिससे नगरवासियों को बहुत परेशानी हो रही हैl पिपरी थाने और रेणुकूट चौकी पर फोर्स कम होने के कारण भी पुलिस को जाम हटाने में परेशानियां हो रही हैं जाम में फंसकर राख लदे वाहनों के खराब होने से समस्या और बढ़ गई है जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा हैl मंगलवार की देर रात लगभग 11:30 बजे रिहन्द बांध के आगे तीन ट्रक आपस में टकरा गई थी जिसमें एक खलासी की मौत हो गई थीl हादसे के बाद जाम लगना शुरू हो गया था पुलिस द्वारा रात में ही किसी तरह एक वाहन को हटाया गया परंतु दो वाहन वहीं पड़े थे जिन्हें काफी प्रयास के बाद मंगलवार की दोपहर बाद हटाया जा सका । परंतु इस दौरान जगह-जगह ओवरलोड राख लदे सात वाहन और खराब होते गए जिसके कारण जाम का दायरा बढ़ता गया और लगभग 15 किलोमीटर तक जाम लग गयाl जाम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है बस में यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी हुईl तमाम लोगों की ट्रेन भी छूट गई जिससे कारण उन्हें अपनी आगे की यात्रा स्थगित करनी पड़ीl पिपरी पुलिस ने बताया कि सात वाहनों के खराब होने से अभी भी जाम लगा हुआ है और वाहनों को हटाने का प्रयास चल रहा है वाहनों को हटवाकर जाम खुलवा दिया जाएगाl विधानसभा उपचुनाव के कारण फोर्स के बाहर चले जाने के कारण भी पुलिस को जाम हटाने में परेशानी हो रही है जिससे जाम जल्दी नहीं खुल पा रहा हैl




