Sonbhadra News : ITBP के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, छुट्टी पर आया था घर
स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में रविवार की सुबह आईटीबीपी के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज..

sonbhadra
9:01 PM, December 15, 2024
एस0 प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के चांगा गांव में रविवार की सुबह आईटीबीपी के एएसआई की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईटीबीपी में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात राम प्रसाद (58वर्ष) निवासी चांगा एक महीने की छुट्टी लेकर अपने गांव चांगा आए थे। रविवार की भोर में बिस्तर से उठकर लघुशंका के पश्चात पुनः सो गये। काफी देर बाद बेटे ने जाकर उठाया तो वे उठ नहीं सके। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी म्योरपुर में लाकर दिखाया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ0 संजीव बिंद ने जांचोपरांत मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र की सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने आवश्यक पुछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।




