Sonbhadra News : पंचायत चुनाव कराना सरकार की जिम्मेदारी, हम चुनाव के लिए तैयार- सुरेश शुक्ला
जिस तरह से विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सरकार विधानसभा चुनाव के पहले पंचायत चुनाव करना नहीं चाहेगी और कम वक्त का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है ।

sonbhadra
10:17 AM, October 15, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंचायत स्तर पर हलचल बढ़ गयी है लेकिन माना जा रहा है कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है ।
हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद सोनभद्र के प्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला का कहना है कि चुनाव करना सरकार की जिम्मेदारी है, हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं लेकिन उन्होंने यह भी आशंका जताई कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सरकार विधानसभा चुनाव के पहले पंचायत चुनाव करना नहीं चाहेगी और कम वक्त का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट जा सकती है ।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था जो नवंबर में समाप्त हो रहा है, आगे सरकार क्या निर्णय लेती है यह अभी देखना बाकी है । उनका मानना है कि सरकार को पंचायत चुनाव पहले ही करा लेना चाहिए था । अध्यक्ष ने माना कि प्रधानों को प्रशासक बना दिया गया लेकिन बहुत से निर्णय नहीं ले पाते। उन्होंने बताया कि गाँव में कराए गए बहुत से कामों का पेमेंट फंसा हुआ है, ऐसे में यदि चार्ज हटता है तो पेमेंटे कैसे होगा यह सभी के लिए चिंता का विषय है ।




