Sonbhadra News : तेलगुड़वा चौराहे के पास गड्ढा दे रहा है दुर्घटनाओं का आमंत्रण
थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे गड्ढा दुर्घटनाओं का आमंत्रण दे रहा है। शुक्रवार की सुबह एक लोड डीसीएम ट्रक गड्ढा में फस कर पलटने से बच गई ।

sonbhadra
5:30 PM, September 13, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहा के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के किनारे गड्ढा दुर्घटनाओं का आमंत्रण दे रहा है । शुक्रवार की सुबह एक लोड डीसीएम ट्रक गड्ढा में फस कर पलटने से बच गई । जिसमे चालक व परिचालक बाल बाल बच गए जिससे बड़ी दुर्घटना घटित होने से टल गया कोई हताहत नहीं हुई ।
गौरतलब हो कि थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहा के पास वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग का किनारा जर्जर हो गया है वही बड़ा गड्ढा होने से गड्ढा में पानी भर जाने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। आवागमन के साधन के लिए सड़कें बनाई गई है पर देखरेख के अभाव में सड़कों का किनारा भी जर्जर हो रही हैं जो वाहनों व जानता के लिए परेशानी का सबब बनकर आए दिन दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं। सड़क पर बड़ा गड्ढा दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। सड़क का किनारे गड्ढा में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढा का अंदाजा नहीं लग पाता है जो हादसे को न्योता दे रहे हैं। जबकि इसी मार्ग से प्रशासनिक अधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों व सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों का भी आना-जाना होता है फिर भी मार्ग के किनारे का गड्ढा नजर अंदाज कर किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है जो शायद घटना के बाद ही जागेंगे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि झारखंड राज्य जाने वाले मार्ग को वाराणसी शक्तिनगर स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला इस क्षेत्र का तेलगुड़वा प्रमुख चौराहा है जहां हाईवे किनारे गड्ढा हो जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है आए दिन यहा वाहन फस कर पलटने से बच जा रही हैं । शुक्रवार की सुबह भी एक लोड डीसीएम ट्रक शक्तिनगर क्षेत्र के बीना से रामनगर वाराणसी के लिए तरफ जा रही थी की तेलगुड़वा चौराहा के पास गड्ढे में फस गया, गनीमत रहा कि डीसीएम ट्रक पलटा नहीं जिससे वाहन सावर चालक शिवकुमार (24)पुत्र मोतीचंद परिचालक साजन(24) पुत्र कृष्णा निवासीगण जोखनागड़ई ,कोटा थाना चोपन बाल बाल बच गए कोई हताहत नहीं हुई। स्थानीय लोगों द्वारा सड़क व किनारा को गड्ढा मुक्त कर दुरुस्त कराने के लिए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।




