Sonbhadra News : राष्ट्र निर्माण में काशी विद्यापीठ का अमूल्य योगदान - आर के अवस्थी

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 106 वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन मंगलवार को एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में किया गया।

news-img

sonbhadra

4:19 PM, February 10, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

शक्तिनगर (सोनभद्र) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ 106 वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन मंगलवार को एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने परिसर के समस्त शिक्षकों, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस उपलक्ष में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि एनसीएल खड़िया परियोजना के प्रमुख आर० के० अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अपने स्थापना काल से लेकर आज तक नित्य नए आयाम गढ़ रहा है जिसमे राष्ट्र एवं समाज के समक्ष उत्पन्न होने वाली सामाजिक आर्थिक एवं सांस्कृतिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने शिक्षा और अंत्योदय के जिस संकल्पना को लेकर काशी विद्यापीठ की नींव रखी थी वह आज एनटीपीसी परिसर में साकार हो रहा है। विशिष्ट अतिथि डॉ०ओमप्रकाश उप महाप्रबंधक मानव संसाधन- राजभाषा ने कहा कि काशी विद्यापीठ का यह परिसर उच्च शिक्षा के प्रचार प्रसार में एक निर्णायक योगदान दे रहा है जिससे एनटीपीसी से विस्थापित परिवार के छात्र-छात्राओं को बहुत आसानी से विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध हो पा रही है । जीआईसी शक्तिनगर के प्राचार्य बुलबुल मिश्रा ने स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया जो चरित्र निर्माण के साथ ही संभव है। विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र भूषण शुक्ला ने उच्च शिक्षा को राष्ट्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण आधार बताया जिसमें काशी विद्यापीठ अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्य वक्ता के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय के प्राचार्य गोपाल तिवारी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सत्ता के स्वार्थ को पूरा करने के बजाय समाज के हित को साधने वाला होना चाहिए। काशी विद्यापीठ अपने स्थापना के उद्देश्य से ही नित्य इस लक्ष्य को पूरा कर रहा है जिसका साक्षात उदाहरण उसका यह परिसर है। इस अवसर पर पावर ग्रिड शक्तिनगर के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा डिग्री प्राप्त करने से अधिक कौशल का विकास करना है जो काशी विद्यापीठ के इस इस परिसर में साक्षात झलक रहा है। समारोह को एनसीएल खड़िया सीएसआर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार, ज्वालामुखी मंदिर के मुख्य पुजारी श्लोकी मिश्रा, पावर ग्रिड के महबूब अली, सी०एस० पांडेय, काशी विद्यापीठ के डॉक्टर विनोद कुमार पाण्डेय, उदय नारायण पांडेय डॉ० दिनेश कुमार, डॉ० छोटेलाल प्रसाद ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व ललित कला विभाग द्वारा निर्मित सीमेंट म्यूरल से महात्मा गांधी, शिव प्रसाद गुप्त, एवं भगवान दास के चित्र का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर प्रभारी डॉ० प्रदीप कुमार यादव ने किया एवं संचालन डॉ० मानिकचंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर डॉ० रागिनी श्रीवास्तव, डॉ० निशा कुमारी, अजय लक्ष्मी, डॉ० मनोज कुमार गौतम, डॉ० मृत्युंजय कुमार पांडेय, प्रशांत विश्वकर्मा, डॉ०रजनीकांत राम, डॉ०महेश श्रीवास्तव, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शोध छात्र पत्रकारिता रंजीत कुमार राय, रविकांत कुशवाहा, अमित सिंह, अमरीश कुमार, चित्रा, तनु, ज्वाला, ज्योति का योगदान सराहनी रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के गायन से हुआ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.