Sonbhadra News : ओबरा वन प्रभाग द्वारा सभी रेंजों पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
गुरुवार को ओबरा वन प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस वृहद स्तर पर प्रभागीय कार्यालय एवं सभी रेंजों में मनाया गया।

sonbhadra
10:10 PM, May 1, 2025
ओबरा (सोनभद्र) । गुरुवार को ओबरा वन प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस वृहद स्तर पर प्रभागीय कार्यालय एवं सभी रेंजों में मनाया गया। वृक्षारोपण, पौधशाला प्रबंधन, वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा आदि वानिकी कार्यों में श्रमिकों की विशेष भूमिका को ध्यान रखते हुए प्रत्येक महिला श्रमिकों को साड़ी एवं पुरुष श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी, ओबरा द्वारा श्रमिकों को आगामी वृक्षारोपण एवं वनों एवं वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया और श्रमिकों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया। सभी श्रमिकों को सेलो कंपनी की इंसुलेटेड पानी की बोतल के साथ घर ले जाने हेतु मिष्ठान भी वितरित किया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी, ओबरा द्वारा सभी श्रमिकों को उनके महति योगदान हेतु धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ किया।



