Sonbhadra News : कोटा पंचायत भवन पर एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य जांच व दवा का लिया लाभ
कोटा गांव के परासपानी स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पहुंचे करीब डेढ़ सौ लोगों को स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण का लाभ मिला ।

sonbhadra
5:08 PM, February 13, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । कोटा गांव के परासपानी स्थित पंचायत भवन पर शुक्रवार को एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पहुंचे करीब डेढ़ सौ लोगों को स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण का लाभ मिला ।
जानकारी मुताबिक समेकित स्वास्थ्य शिविर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी लखनऊ द्वारा समेकित एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिलाधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देश के क्रम में कोटा गांव के परासपानी स्थित पंचायत भवन पर आयोजन किया गया ।जिसमें निःशुल्क एचआईवी एचईपी बीसी एसटीआई टीबी समेत अन्य रोगो के मरीज महिला पुरुष बच्चों सहित करीब डेढ़ सौ लोगों को स्वास्थ्य जांच व दवा का वितरण किया गया ।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के टीम में पीएससी गुरमुरा के एम.ओ अभिषेक तिवारी ,एचआईवी काउंसलर चोपन रमा सिंह, ओ.आर.डब्लू जिला अस्पताल अर्चना, टीआई काउंसलर जिला अस्पताल बंदना, टी.आई. प्रोजेक्ट मैनेजर शिवशंकर, एसटीआई काउंसलर जिला अस्पताल इंदु चौबे, टीवीएच/डाट्स वरुण देव, एल.टी गुरमुरा प्रीतेश,एएनएम किरन लता आदि स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।




