Sonbhadra news : सहकारिता विभाग के बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
सहकारिता विभाग के बकाया ऋणों की वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र। सहकारिता विभाग के बकाया ऋणों की वसूली में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बकाया वसूली को तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा है कि बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार साइटेशन जारी करने, कुर्की, संपत्ति की नीलामी, वारंट तथा गिरफ्तारी जैसी कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वसूली कार्य के दौरान किसी प्रकार की बाधा या अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग देवेंद्र कुमार सिंह ने विभागीय अधिकारियों, शाखा प्रबंधकों, बी-पैक्स सचिवों तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों को प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमण कर वसूली अभियान में तेजी लाने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि वसूली कार्य की नियमित समीक्षा जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।
इसके साथ ही खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।