Sonbhadra News : बाइक के धक्के से खेल रहा मासूम घायल
घर के बाहर खेल रहा 4 वर्षीय मासूम बाइक के धक्के से घायल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में इलाज जारी

सोनभद्र
8:55 PM, December 27, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र )। थाना क्षेत्र के महुली गांव में बाइक के धक्के से एक मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय फैजान पुत्र जलालुद्दीन निवासी महुली अपने घर के पास खेल रहा था कि एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मासूम बालक घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने एक निजी अस्पताल ले गए। जहाँ प्राााथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया जहाँ इलाज चल रहा है।




