Sonbhadra News : ट्रक के धक्के से मासूम की मौत, चालक को ग्रामीणों ने पकड़ा
जुगैल थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ पर ट्रक के धक्के से एक मासूम की मौत हो गयी । घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी ।

घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़
sonbhadra
11:06 AM, January 15, 2025
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ पर ट्रक के धक्के से एक मासूम की मौत हो गयी । घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी ।
मिली जानकारी के मुताबिक पड़ाव के पास अंकुश गुप्ता (4) पुत्र श्यामलाल गुप्ता अपने घर से बाहर खेल रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को टक्कर मार दिया । हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी । घटना के बाद घर वाले तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी । इधर ग्रामीणों ने ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में रखा है । ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना क्षेत्राधिकार ओबरा को दी । जिसके बाद मौके पर 112 नंबर की पुलिस पहुंची । परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है । इस नवजात शिशु के मौत से पूरे गांव में मातम छा गया ।




