Sonbhadra News : कुएं में गिरने से मासूम की मौत
कुएं में गिरने से एक मासूम की मौत हो गयी । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया ।
sonbhadra
10:13 PM, September 2, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव मे सोमवार को शाम 2 वर्षीय लड़की की कुएं में डूबने से मौत हो गई।
पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
इस संबंध में चौकी प्रभारी घोरावल अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बिसरेखी गांव के रहने वाले विजय कोल ने सूचना देकर बताया कि उनकी दो वर्षीय पुत्री बचिया शाम को खेलते खेलते घर के पास स्थित कुएं के पास जा पहुंची और अचानक उस कुएं में गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।
घटना शाम करीब चार बजे की है। बताया गया कि बबलू उर्फ विजय के घर के पास एक कुआं है। कुँए पर विजय की दो वर्षीय पुत्री जा पहुंची। वह कुएं में गिर पड़ी। घरवालों ने शोर मचाया, ग्रामीण इकट्ठा हो गए। और आनन फानन में मशीन चला कर कुएं के पानी को खाली कराया गया। कुआं ज्यादा गहरा नहीं था। लगभग डेढ़ घंटे में कुआं खाली हो गया। बच्ची नीचे मरणासन्न स्थिति में पड़ी मिली।उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लिए। घटना की सूचना घोरावल पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




