Sonbhadra News : पानी भरे मोरंग की खदान में उतराया मिला मासूम बच्चे का शव, कोहराम
कर्मा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया ठाकुरई में पानी भरे एक मोरंग के खदान में उतराया मिला एक मासूम का शव । बच्चा कल से गायब चल रहा था । घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कम्प मच गया ।

sonbhadra
8:21 AM, August 12, 2024
संतोष जायसवाल/आमनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसिया ठाकुरई में पानी भरे एक मोरंग के खदान में डूबने से मौत हो गयी । घटना की जानकारी के बाद गांव में हड़कम्प मच गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलू (5 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश हरिजन कल अचानक घरबके सामने से गायब हो गया। परिजनों व ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला । जिसके बाद परिजनों से बच्चे के गुम होने की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी । सूचना के बाद पुलिस व ग्रामीणों द्वारा रात तक खोजबीन किया गया लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला । आज सुबह होने पर ग्रामीणों द्वारा बगल के ही पानी भरा मोरंग के खदान में बालक का शव उतराया हुआ देखा गया। बालक का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।




