Sonbhadra News : आखिरकार एक साल से ब्रेन डेड से जूझ रही घायल महिला हार गई जिंदगी की जंग
घायल शाहिना खातून (32) पत्नी मुमताज खान (अध्यक्ष, राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरा) निवासी तकिया पुलिस चौकी सुकृत अस्पताल में कोमा की स्थिति में पड़ी रही । जो आज जिंदगी की जंग हार गई ।

फाइल फोटो
sonbhadra
8:56 PM, December 22, 2024
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
- एक सड़क हादसे में घायल हुई थी महिला
- हादसे के बाद से कोमा में थी घायल महिला
- अध्यक्ष, राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरा की पत्नी थी घायल महिला
मधुपुर (सोनभद्र) । 27 नवम्बर 2023 को अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे पर गड्ढे में कार फंसने पर सामने से आ रही ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी थी । इस घटना में जहां मां-बेटे समेत चार लोगों की जान मौके पर ही चली गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गये थे जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था । घायलों में दो लोग स्वस्थ हो कर वापस आ गये लेकिन तीसरी घायल शाहिना खातून (32) पत्नी मुमताज खान (अध्यक्ष, राणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहरा) निवासी तकिया पुलिस चौकी सुकृत अस्पताल में कोमा की स्थिति में पड़ी रही । डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। ब्रेन डेड की स्थिति में चमत्कार की उम्मीद भी रविवार की सुबह टूट गईं जब डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी । दोपहर शव तकिया गांव लाया गया, जहाँ कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर परिजनों और तमाम क्षेत्रीय लोगो ने मिट्टी दी ।




