Sonbhadra News : घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास मे पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक वाले ने टक्कर मार दी थी। जिसमें घायल का उपचार बीएचयू में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।

sonbhadra
6:58 PM, June 17, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास मे पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक वाले ने टक्कर मार दी थी। जिसमें घायल का उपचार बीएचयू में चल रहा था। मंगलवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घुवास गांव के रहने वाले रामेश्वर प्रजापति 45 वर्ष की मौत हुई है। मृतक के पुत्र सत्यदेव प्रजापति ने सूचना देकर बताया है कि बीते 5 जून को उनके पिता कहीं गए थे और पैदल जा रहे थे कि एक बाइक से उन्हें धक्का लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका उपचार बीएचयू में चल रहा था लेकिन बीती रात उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।




