Sonbhadra news : घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत
बीती रात मोटरसाईकिल के फिसलने से गिरा व्यक्ति का उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।चोपन सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

sonbhadra
9:17 PM, July 21, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के ग्राम कोटा टोला सलाईबनवा क्षेत्र में बीती रात मोटरसाईकिल के फिसलने से गिरा व्यक्ति का उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।चोपन सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
घटना के सम्बंध में थाना चोपन प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि रविवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे मोटरसाईकिल से अपने घर को जा रहा लाल बहादुर गोंड( 40) पुत्र राम लखन निवासी सलाईबनवा का मोटरसाईकिल अचानक घर के पास कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर फिसल गया,जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन फानन में आसपास के लोगो ने घायल को चोपन सीएचसी पहुँचाया,जहाँ उपचार के दौरान रात्रि लगभग दो बजे उसकी मौत हो गई।जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है।




