Sonbhadra news : कृषि कैम्प लगाकर किसानों को जनकल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्रामीण अंचलों के किसानों को सरकार की तरफ से किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में बृहद रुप से जानकारी दी गई।

sonbhadra
4:18 PM, January 3, 2025
राकेश चौबे
गुरमा सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा पंचायत भवन पर शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा कैम्प लगाकर पहाड़ी ग्रामीण अंचलों के किसानों को सरकार की तरफ से किसानों के हित में चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं के बारे में बृहद रुप से जानकारी दी गई।
उक्त सम्बंध में कृषि विभाग के सर्वेश कुमार सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना, सोलर पम्प हेतु कुसुम योजना, के साथ कृषि में उन्नत बीज हेतु पंजीकरण भी कराये।किसानों को आत्म योजना के साथ अन्य कृषि योजनाओं के जनकल्याण योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
उक्त अवसर पर मुख्म रुप से उधम सिंह यादव प्रधान मुरली यादव, गोपाल, हृदय नाथ, सुशीला देवी व सुरज यादव प्रधान प्रतिनिधि पन्ना लाल, रामचन्द्र, सुक्खू, श्यामलाल इत्यादि लोग उपस्थित थे।




