Sonbhadra news : बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत दी गई जानकारी - धर्मेंद्र
गैवन्ती देवी इंटर कालेज के बालिकाओं को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया,

sonbhadra
5:48 PM, October 6, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । मिशन शक्ति फेज 5 के तहत सोमवार को गैवन्ती देवी इंटर कालेज के बालिकाओं को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया, युवा कल्याण के एडीओ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति फेज 5 की विस्तृत जानकारी देते हुए बालिकाओं का अधिकार व सरकार द्वारा दिए जा रहे योजनाओं के बारे में बताया इसके अलावा डायल 181,1090,1076 ,1098 महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दिया, बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के अलावा खेलकूद भी जरूरी है सरकार द्वारा मिशन शक्ति के तहत तमाम अधिकार दिया गया है जिसका आवश्यक पर जरुर प्रयोग करें।
कार्यक्रम में युवा कल्याण के एडीओ धर्मेंद्र कुमार के अलावा प्रबंधन संतोष पासवान, प्रधानाचार्य रवि शंकर कन्नौजिया, जय प्रकाश, प्रवीण तिवारी, अरविंद, नंदकिशोर तिवारी समेत दर्जनों अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे।




