Sonbhadra News : रासपहरी चौपाल में ग्रामीणों को योजनाओं की दी गयी जानकारी
रासपहरी में पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में गांव की समस्या गांव में ही समाधान कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया ।

sonbhadra
6:03 PM, December 19, 2025
एस प्रसाद ( संवाददाता)
• गांव में ही ग्रामीणों को मिल रहा है त्वरित समाधान- दिनेश मिश्र
म्योरपुर ( सोनभद्र) । पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र के निर्देशन में ग्राम रासपहरी में पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल में गांव की समस्या गांव में ही समाधान कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभाग के अधिकारियों द्वारा दिया गया । जहां कृषि, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, बाल विकास, शिक्षा, विकास विभाग ने बारी-बारी से कैसे लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे विस्तृत रूप से बताया। खंड विकास अधिकारी दिनेश मिश्र ने कहा कि सरकार गरीबों को लाभ तो दे ही रही है । अब उनकी समस्याओं को भी गांव में समाधान कर उनका जीवन स्तर उठाने हेतु कदम बढ़ा दिया है लोगों को दूर जाने आवश्यकता नहीं उन्हें दरवाजे पर ही न्याय मिल रहा है।
एडीओ पंचायत अजय सिंह ने स्वच्छता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एक जनवरी से प्लास्टिक कूड़ा कचरा (प्लास्टिक,गोबर) खरीदा जाएगा इन्होंने ग्रामीण लोगों से अपील किया कि कचरा एक जगह इकट्ठा करें इससे उन्हें धन प्राप्त होगा।इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा,एडियो पंचायत अजय कुमार सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति,एडीओ कॉपरेटिव सतीश राय,एडीओ समाज कल्याण चंद्रबली यादव,ग्राम पंचायत अधिकारी राघवेंद्र सिंह,आंगनबाड़ी सुपरवाइजर,स्वच्छता साथी (एनजीओ दिल्ली आई एस सी हिंडाल्को) कनक लता, समूह बी एमएम,प्रधान प्रतिनिधि रामदयाल,शिक्षिका नीलम पांडेय, संध्यारानी,आशा संगिनी सरस्वती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे।




