Sonbhadra News : 'गुड वर्क' पर उद्योग व्यापार संगठन ने एसपी, सीओ सहित चार पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आज कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक निजी होटल में आयोजित जनपद पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा मौजूद......

sonbhadra
7:00 PM, January 11, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आज कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एक निजी होटल में आयोजित जनपद पुलिस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा मौजूद रहे। इस दौरान व्यापरियों ने कफ सिरप गिरोह का भंडाफोड़ करने सहित कई अन्य खुलासे करने पर सोनभद्र पुलिस की प्रसंशा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक नगर रणधीर मिश्रा, एसओजी प्रभारी राजेश चौबे, कोतवाली प्रभारी माधव सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापित जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने किया।
वहीं जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि "उद्योग व्यापार संगठन पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय, संवाद एवं सहयोग की भावना में विश्वास करता है। संगठन जहां एक ओर जनहित से जुड़ी समस्याओं का निराकरण न होने पर विरोध करता है, वहीं दूसरी ओर अधिकारियों के अच्छे कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित भी करता है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि 18 अक्टूबर 2025 को दो कंटेनर वाहनों से कुल 399 प्लास्टिक की बोरियों से भरी प्रतिबंधित नशीली औषधि 100 एम एल की 1 19675 सीसी बरामद की गई थी जो झारखंड जा रही थी उक्त सिरप में कोडिन नामक प्रतिबंधित नशीला पदार्थ पाया गया, इसके बाद सोनभद्र एसपी ने एसआईटी गठित कर पूरे देश में छापामारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद किया और एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसे न सिर्फ व्यापारी बल्कि आम नागरिक भी इसे सोनभद्र पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि के तौर रूप में देख रहा है। उन्होंने पुलिस की दूसरी बड़ी उपलब्धि का जिक्र करते हुए कहा कि गत 23 नवंबर को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस टीम ने रेनुकूट ग्राम कादल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका, जिसमें 680 पेटियों 15126 बोतल लगभग 6085 लीटर अवैध शराब बरामद किया, जिसकी कुल कीमत एक करोड़ 35 लाख आंकी गई और इसमें एक अंतरराष्ट्रीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के आइजीआरएस पोर्टल पर माह दिसंबर में प्राप्त जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में सोनभद्र पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त किया है पुलिस ने कुल 125 में से 125 अंक हासिल किया है यह भी सोनभद्र पुलिस की बड़ी उपलब्धि रही।"
इस अवसर पर प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, धर्मराज सिंह राजकुमार जायसवाल, रवि जायसवाल, प्रशांत जैन जसकीरत सिंह, सिद्धार्थ सांवरिया, टीपू अली, दीप सिंह पटेल, गुरप्रीत सिंह, अमित अग्रवाल, नागेंद्र मोदनवाल, कृष्णा सोनी,अभिषेक गुप्ता, विनोद जायसवाल, सुनील सरोज सूर्या जायसवाल,कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, जसराज सिंह, अभिषेक साहू, पंकज कनोडिया, दिल करण सिंह, अभिषेक केसरी, ओबरा व्यापार संगठन से मिथलेश अग्रहरि, सुरेश सिंह, शुभम त्रिपाठी, राकेश पाठक, अभिषेक अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।




