जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि "प्रदेश सरकार उद्योगों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत जनपद की छह महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे उद्योगों के साथ-साथ आम जनता को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-चपकी-बीजपुर मार्ग का निर्माण 36.75 करोड़ रुपये, नधिरा-धरतिडाड़ मार्ग का निर्माण 1.20 करोड़ रुपये, वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे का निर्माण 41.79 करोड़ रुपये, डिबुलगंज-जोगेन्द्रा मार्ग का निर्माण 48.38 करोड़ रुपये, आरएस रोड से कोदरा टोला मार्ग का निर्माण 18.53 करोड़ रुपये तथा चोपन-कोटा-कोन-करौंदी मार्ग का निर्माण 55.50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं पर कुल लगभग 202 करोड़ रुपये व्यय होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इन मार्गों के निर्माण के लिए सर्वेक्षण एवं अन्य तकनीकी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की गईं, जिसके चलते शासन स्तर से स्वीकृति प्राप्त हुई। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।"