Sonbhadra News : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सिंदुरिया के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में आज गुरुवार को 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।

sonbhadra
9:17 PM, August 15, 2024
घनश्याम पाण्डेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सिंदुरिया के उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों में आज गुरुवार को 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । राष्ट्रीयध्वज का ध्वजारोहण ग्राम प्रधान रामनगीना पूर्व प्रधान उदय नारायण पांडेय, रामनारायण पांडेय के द्वारा किया गया । वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं नेभक्ति गीत संगीत झांकी के माध्यम से सांस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान नेछात्रों का उत्साह बढ़ाया । इस अवसर पर रहे प्रधानाध्यापिका सुनीता शर्मा प्रधानाध्यापिका ज्योती सिंह अध्यापिका नीतू सिंह, रसोईया एवं अभिभावक मौजूद रहे ।




