Sonbhadra news : ग्रामवासी सेवा आश्रम में आज धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सेवाआश्रम चोपन में आज धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण राष्ट्रगान एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बृजभूषण मिश्रा ग्राम वासी जी के चित्र पर माल्या अर्पण सेहुआ

sonbhadra
8:19 PM, August 15, 2025
घनश्याम पांडेय/विनित शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । संकल्प नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र ग्रामवासीय सेवा आश्रम चोपन में आज धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण राष्ट्रगान एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित बृजभूषण मिश्रा ग्राम वासी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नशा उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित डाला नगर के वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश पांडे उपस्थित रहे । कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्टाप द्वारा स्वागत गान व नशे से पीड़ित मरीजों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का दिन उन शहीदों को याद करने का है जिन्होंने मां भारती को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी और उनसे प्रेरणा लेकर देश की सेवा करने को प्रेरित हो । संकल्प हास्पिटल के सह प्रवन्धक राजीव पाण्डेय ने अतिथियो का बैच लगाकर स्वागत किया । कार्यक्रम का आभार एवं समापन संस्था के प्रवन्धक सुरज यादव ने किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से डा मनीकान्त, डा अस्मिता, नीशु यादव, मनीष यादव, विभा पटेल, सुमित दुबे आकाश पाण्डेय, आशुतोष मिश्रा, अभिषेक सिंह, दिव्या मिश्रा, प्रज्ञा दुबे, अर्चना, इत्यादि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेश अग्रहरी ने किया ।




