Sonbhadra News : गरीब बच्चों को मिठाई खिलाकर मनाया स्वतंत्रता दिवस
आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में देशभक्ति से भरे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां बच्चे अपनी स्पीच, नृत्य और......

sonbhadra
12:21 AM, August 16, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस दिन स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों में देशभक्ति से भरे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जहां बच्चे अपनी स्पीच, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते नजर आते हैं। वहीं कुछ ऐसे बच्चे भी हैं जो कभी विद्यालय का मुँह नहीं देखते लेकिन एक एक ऐसे गुरु जी भी हैं जो अपने विद्यालय के साथ-साथ विद्यालय नहीं जाने वाले ऐसे गरीब बच्चों के बीच जाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
आज राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के जिला संगठन मंत्री और शिक्षक गणेश पाण्डेय द्वारा आज ध्वजारोहन के पश्चात गरीब बच्चों के बीच पहुँचे और उन्हें मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस दौरान शिक्षक गणेश पाण्डेय ने बताया कि "गरीब बच्चों में भी स्वतंत्रता दिवस के प्रति उत्साह का संचार हो इसी उद्देश्य से बच्चों को मिठाई खिलाया गया है साथ ही उन्हें सरकारी विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया गया।"




