Sonbhadra news : सहकारिता आदोंलन मे युवा उर्जा का समावेश राष्ट्रनिर्माण के लिए आवश्यक: देवेंद्र कुमार सिंह
अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के समापन समारोह के रूप मे कल रविवार को लखनऊ मे युवा सहकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

sonbhadra
5:59 PM, December 20, 2025
राकेश चौबे
* युवा सहकार सम्मेलन हेतु जाने वाली बस को सहायक आयुक्त ने हरी झंडी दिखाई
मारकुंडी सोनभद्र । अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के समापन समारोह के रूप मे कल रविवार को लखनऊ मे युवा सहकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम मे सोनभद्र से प्रतिभाग करने वाले सहकारी नेताओं और सहकारी बंधुओं की बस को आज सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने प्रतिभागियो को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा ही इस देश का भविष्य है तथा युवाओं का भविष्य सहकारिता में है। सहकारिता आंदोलन मे युवा शक्ति की उर्जा का समावेश राष्ट्रनिर्माण के लिये जरूरी है।
सत्यदेव पांडेय अध्यक्ष मारकुंडी बीपैक्स, भागीरथी गुप्ता, महेंद्र प्रताप अध्यक्ष जमगाँव, भागीरथी गुप्ता अध्यक्ष चैनपुर बीपैक्स, धीरज मौर्य ,नंदलाल भारती समेत पंद्रह सदस्यीय टीम आज रवाना होकर रात तक लखनऊ पहुंचेगी। टीम के साथ नोडल अधिकारी के रूप में एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार भी साथ में गये है।




