चुर्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद सोनभद्र आगमन के दृष्टिगत मंत्री संजीव गोंड, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग स्थल, वीआईपी गैलरी, मंच स्थल तथा आमजन की उपस्थिति से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर सतर्क निगाह रखी जाए। यातायात नियंत्रण एवं मार्ग व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए तथा यातायात डायवर्जन योजना का सख्ती से पालन कराया जाए।