रमेश यादव(संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के टेढ़ा गाँव के बीडीसी देवचंद ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए वर्षो से खण्डहर में तब्दील कच्ची सड़क पर व्यक्तिगत रूप से मोरम गिरवा कर समतल कराया जिससे आम राहगीरों ने राहत की सांस ली हैं। टेढ़ा गाँव के गोड़वानी बांध से नगवा को जोड़ने वाली कच्ची सड़क सालभर से अधिक समय से जगह -जगह गड्ढे में तब्दील हो गई थी, वहीं मूसलाधार बारिश ने कच्ची सड़क बहाकर खण्डहर बना दिया था जिससे नगवा आने जाने वाले सहित ग्रामीणों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी रात्रि में आने जाने वालों को होती थी, यहां तक कि खण्डहर सड़क के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। इसी बीच सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाने की तैयारी चल रही थी। गाँव में कई जगह जन्माष्टमी की डोल रखी गई हैं, जहाँ सोमवार को जन्माष्टमी मनाई जाती हैं। इसी बीच रविवार को ग्रामीणों ने उक्त सड़क की चर्चा की कि जन्माष्टमी में रात्रि के समय व्रतधारी महिलाएं पुरुष इसी रास्ते से पूजा -पाठ करने कैसे आएंगी -जाएंगी ? चुकी तत्काल किसी सरकारी फंड से सड़क मरम्मत कराना सम्भव नही हुआ, इसलिए बीडीसी देवचंद यादव ने स्वतः संज्ञान लेते हुए व्यक्तिगत रूप मोरम गिरवाने का निर्णय लेते हुए सोमवार को सुबह 8-20 ट्राली मोरम गिरवाकर समतल करा दिया जिससे आमलोगो ने राहत की सांस ली, वहीं ग्रामीणों ने व्यक्तिगत रूचि लेकर जगह -जगह गड्ढे में तब्दील कच्ची सड़क की मरम्मत कराने की सराहना करते हुए कहाँ कि जन प्रतिनिधियों को इसी तरह गाँव में जरूरी काम रूचि लेकर करना चाहिए ताकि गाँव के लोगों को सुविधाएं व लाभ मिल सके।