वैनी । नगवां ब्लाक में चक्रवाती तुफान मोथा के कारण लगातार चार दिनों से हो रही बरसात से किसानों के फसलों को भारी क्षति हुई है। किसानों कि समस्या को देखते हुए सदर विधायक भुपेश चौबे रविवार को राजस्व टिम नायब तहसीलदार, कानुनगो, लेखपाल के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया। जिसमें वैनी,बरहुआ, पवनी,तेलाडी़,नंदना,रतहरा ,कुरवल,आमडीह आदि गांवों में जाकर किसानों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दिया कि राजस्व कि टिम सभी गांवों में जाकर फसलों कि क्षति का सर्वे करेंगी जों भी मदद होगी हमारी सरकार द्वारा दिया जाएगा निश्चित ही इस क्षेत्र में किसानों कि फ़सल का काफी नुक़सान हुआ है इस मौके पर ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह किसान संघ के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी,विकास मिश्रा, देवी सिंह, धीरेन्द्र पटेल, महेश पटेल , शिवाजी,शिवम आदि लोगों के साथ राजस्व कि टिम मौजूद रहीं