Sonbhadra News : शीतलहरी को देखते हुए नगर पंचायत चुर्क-घुरमा में बांटा गया गर्म कपड़े
नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को तिलक व अक्षत लगाकर गर्म वस्त्र (वर्दी), जूता व मोजा वितरण के साथ कर्मचारियों को लड्डू खिलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नगर पंचायत कर्मियों को बांटा गया गर्म कपड़े
sonbhadra
5:56 PM, December 8, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । रविवार को अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं अधिशासी अधिकारी व वार्ड के सदस्यों एवं नगर के वरिष्ठ नागरिकों के उपस्थिति में कार्यालय नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा सोनभद्र में शीत लहर (ठंड) को देखते हुए शासन के निर्देश के क्रम में नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों एवं अन्य कर्मचारियों को तिलक व अक्षत लगाकर गर्म वस्त्र (वर्दी), जूता व मोजा वितरण के साथ कर्मचारियों को लड्डू खिलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव, अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज, सदस्यगण सूरज चंद्रवंशी, हिमांशु खत्री, अजय कुमार सिंह, रूपेश कुमार, विशाल सिंह इत्यादि व नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।




