Sonbhadra News :कड़े मुकाबले में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पाण्डेय तो सचिव पद पर दिनेश हुए निर्वाचित
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पाण्डेय तो सचिव पद पर दिनेश हुए निर्वाचित

जीत के बाद अध्यक्ष, सचिव व अन्य
sonbhadra
5:37 PM, February 19, 2026
दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पाण्डेय तो सचिव पद पर दिनेश हुए निर्वाचित
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को गहमा -गहमी के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव के कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर कुलभूषण पाण्डेय को निर्वाचित घोषित किए गए, उन्होंने 85 मत प्राप्त किया जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी रामपाल जौहरी को 84 मत मिले, इस तरह मात्र एक मतो से कुलभूषण पाण्डेय विजय घोषित किए गए।सचिव पद के लिए दिनेश कुमार और पवन कुमार दूबे के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें दिनेश कुमार को सचिव पद के लिए 5 मतों के अंतर से विजय घोषित किए गए। पवन कुमार दूबे को 83 मत मिले वहीं दिनेश कुमार को 88 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के लिए दो मत अवैध घोषित किया गया।मतगणना के बाद जैसे ही परिणामों की घोषणा हुई तो साथी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और सचिव को फूल -मालाओं से लाद दिया।




