सोनभद्र । मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास से संबंधित विभिन्न सूचकों की प्रगति को विस्तार से परखा। उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण विभाग को आपसी समन्वय बढ़ाते हुए गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं से संबंधित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत संतृप्त करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि जो लाभार्थी अब तक योजनाओं से वंचित रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर तत्काल स्वास्थ्य और पोषण की योजनाओं में नियमित रूप से सम्मिलित किया जाए।