एरिया मैनेजर गुलशन कुमार ने बताया कि यह केंद्र, ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खोला गया है। इसमें ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, और उन्हें एक ही स्थान पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकेंगी। वही बैंक मित्र अश्वनी कुमार ने सोनभद्र टाइम्स टीम्स को बताया कि रानीताली, कोड़रा,कोड़री , लालीमाटी, सजवहा, रजनी बड़वान, झरिवा, जोगीडीह,टेढ़ीवा,आमी आदि तकरीबन 17 टोले के लोगों को रेणुकूट, डाला, दुद्धी आदि दूर के स्थान पर जाकर बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिल पाता था, जो की मुर्धवा शाखा अंतर्गत रानीताली में ग्राहक सेवा केंद्र खुल जाने से काफी राहत मिलेगी। अब जमा निकासी के लिए ग्राहकों को बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी।