Sonbhadra News : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, असलहा व जिंदा कारतूस बरामद
स्थानीय पुलिस बल व एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त को रोकने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। जबाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

sonbhadra
10:47 AM, August 24, 2025
शान्तनु कुमार
सोनभद्र । 03 जुलाई 2025 को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मशान बाबा के पास, चौकी हिन्दुआरी के समीप, एक व्यक्ति को पिस्टल से गोली मारे जाने की घटना के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0–699/2025 धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त घटना में एक अभियुक्त वांछित चल रहा था जिस पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था । थाना रॉबर्ट्सगंज व एसओजी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त रविवार को ग्राम होना से हिन्दुआरी की तरफ जा रहा है। स्थानीय पुलिस बल व एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त को रोकने की कोशिश की गयी तो अभियुक्त अपने आप को घिरता देख, पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें अभियुक्त अमित यादव उर्फ प्रिन्स (24) पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी थाना नौगढ़ चन्दौली के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अभियुक्त को घटनास्थल (हिनौता रोड़) से 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटरसाइकिल के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त अमित यादव उर्फ प्रिन्स उपरोक्त को ईलाज हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी लाया गया जहाँ वह इलाज चल रहा है। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभियुक्त पर 25000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त अमित यादव का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-699/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0-107/2022 धारा 120-बी, 407, 419, 420, 467, 468, 471, भादवि थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03. मु0अ0सं0-59/2023 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
04. मु0अ0सं0-100/2021 धारा 323, 504, 506 थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र मय हमराह।
2. प्रभारी निरीक्षक एसओजी बृजेश सिंह जनपद सोनभद्र मय हमराह।
3. उ0नि0 शिवकुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4. उ0नि0 रविकान्त मिश्रा चौकी प्रभारी सुकृत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
5. उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
6. उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
7. उ0नि0 रामअवध यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
8. हे0का0 संदीप यादव थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
।




