Sonbhadra News : परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर लोगों के मन मोह लिए
परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम कराया गया । जिसमें श्री कृष्ण एवं राधा के अभिनय से लोगों के मन मोह लिए ।

sonbhadra
12:07 PM, August 26, 2024
सोनभद्र । परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम कराया गया । जिसमें श्री कृष्ण एवं राधा के अभिनय के माध्यम से बच्चों को भारतीय रीतियों एवं परम्पराओं के प्रति जागरुक किया गया । इस अवसर पर श्री कृष्ण द्वारा बताये गये आदर्शो तथा प्रेम के मार्ग पर चलकर एक सभ्य समाज के निर्माण की ओर बच्चों को प्रेरित किया गया । इस दौरान सभी बच्चे हर्षित एवं प्रफुल्लित नजर आए ।
इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार देव, सागिर खान, अनुराग त्रिपाठी, अमित, चंद्रभान, आदित्य शर्मा, शशि पटेल, राजू विश्वकर्मा, कृष्ण देव, मनीष दुबे, पूजा सिंह, पूजा पाण्डेय, पूजा, इंद्रावती मौर्या, निधि सिंह श्वेता सिंह, शशि आदि सहित अन्य अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।




