जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि टीबी के 10 लक्षण 2 हफ्ते से अधिक खांसी, खून के साथ खांसी (हेमोप्टिसिस), सीने में दर्द, सांस फूलना, वजन का घटना, भूख न लगना , शाम के समय तेज बुखार आना, रात में पसीना आना, थकान, गर्दन में सूजन और अन्य संभावित टीबी के लक्षण होते हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील कि है कि नगरीय क्षेत्रों/ग्राम पंचायतों में यदि किसी व्यक्ति मे उपरोक्त लक्षण पाये जाते हैं तो उनको अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए शत-प्रतिशत टीबी का जाँच कराये जाने में सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। टीबी का आधुनिक एवं सम्पूर्ण जाँच एवं उपचार सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क है।