Sonbhadra News: हरियाणा मे जीत पर घोरावल मे भाजपाइयों ने पटाखे फोड़ मनाया जश्न
हरियाणा में भाजपा की बंपर जीत से पार्टी मे सभी ओर खुशी का माहौल है। घोरावल नगर में भी भाजपा से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए पटाखे फोड़े और जीत का जश्न मनाया। बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा किया।

sonbhadra
12:12 AM, October 9, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। भाजपा की जीत हरियाणा मे हुई तो घोरावल नगर में भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपाई घोरावल कस्बे के मुख्य तिराहे पर शहीद स्मारक स्तंभ पर पहुंचे। हरियाणा में विधानसभा की सीट बीजेपी के पक्ष में हुई। यह चर्चा होते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियो तथा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी गई। मुख्य तिराहे पर एकत्रित होकर सभी ने खुशी जाहिर की। आतिशबाजी की गई, पटाखे दागे गए। जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, मंडल अध्यक्ष घोरावल सुभाष पटेल, मंडल अध्यक्ष शिवद्वार सुनील चौबे, जिला मंत्री कैलाश बैसवार, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सीमा गप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग अग्रहरी, राजेंद्र शर्मा, कन्हैया लाल सेठ, रमेश कुमार उमर, विद्यासागर, धीरज तिवारी आदि लोग रहे।




