सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुईं। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी ने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्साधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही कदापि न बरती जाये। जिला स्वास्थ्य समिति शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुँचाया जाय।