सोनभद्र के तहसील ओबरा के डाला क्षेत्र में नगर पंचायत , विद्युत विभाग ,पुलिस विभाग, राजस्व विभाग के मुख्य जिम्मेदार पदों पर एक ही जाति के व्यक्तियों को एक ही क्षेत्र में कार्यभार की तैनाती दे दिए जाने को लेकर स्थानीय लोग जगह जगह आपस में चर्चा करते नजर आए । चर्चा कर रहे लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नगर क्षेत्र के कार्यक्षेत्र व अधिकार क्षेत्र के सभी विभागों के मुख्य पदों की कुर्सियों पर पिछड़ा वर्ग के एक ही जाति के कुल 5 व्यक्तियों की तैनाती एक ही क्षेत्र में कर दिया गया है । ईओ से लेकर जेई ,लेखपाल दरोगा और क्षेत्र के पीसीएस अधिकारी तक एक ही जाति वर्ग के होने के नाते डर भय से लोगों ने नाम न छापने की शर्त रखते हुए आगे बताया कि एक क्षेत्रीय पार्टी के अध्यक्ष/ सांसद द्वारा सामाजिक व राजनीतिक दबाव बनाकर जनपद सहित क्षेत्र के प्रमुख पदों पर एक ही जाति वर्ग की तैनाती कराई जा रही है ।