Sonbhadra News : रोमांचक मुकाबले में मेजबान दुद्धी का फ़ाइनल ट्राफी पर कब्जा, भभुआ बनी उप विजेता
39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मेजबान टीम दुद्धी एवं भभुआ (बिहार) टीम के बीच निर्धारित 20–20 ओवरों का खेला गया।

sonbhadra
6:45 PM, January 23, 2026
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मेजबान टीम दुद्धी एवं भभुआ (बिहार) टीम के बीच निर्धारित 20–20 ओवरों का खेला गया। टॉस दुद्धी की टीम ने जीता लेकिन क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। प्रथम पाली का बल्लेबाजी करने उतरी भभुआ की टीम ने 18 ओवर में सभी विकेट खो कर 168 रन बनाए।जिसमें समरजीत ने 4 छक्के और दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए धनंजय ने दो छक्के और चार चौके की मदद से 29 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी टीम के गेंदबाज ओमकार ने चार ओवरों में 30 रन देकर शानदार पांच विकेट हासिल किए।आकाश ने चार ओवरों में 37 रन देकर दो विकेट अर्जित किए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान दुद्धी की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 7 विकेट खो कर 171 रन बनाए जिसमें रजत राज ने चार छक्के एवं तीन चौकों की मदद से 38 रन बनाए। सृजन ने तीन छक्के एवं पांच चौके की मदद से 38 रन बनाए आकाश ने दो छक्के एवं तीन चौकों की मदद से 26 रन बनाए ।गेंदबाजी करती हुई भभुआ के गेंदबाज विकास ने तीन ओवरों में 18रन देकर तीन विकेट हासिल किए सिद्धार्थ ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किया।
इस तरह दुद्धी की मेजबान टीम ने भभुआ की टीम ने तीन विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा किया।दुद्धी के खिलाड़ी ओमकार मिश्रा मैन ऑफ सीरीज एवं मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अंपायर की भूमिका में गौस मुहम्मद खान एवं इकबाल कुरैशी कमेंट्री सुनील जायसवाल सलीम खान एवं इरफान ने की।स्कोरर की भूमिका आर्यन जायसवाल। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो समारोह अध्यक्ष नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने संयुक्तरूप से विजेता उपविजेता सहित व्यक्तिगत पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।साथ ही विजेता टीम को नगद 51 हजार एवं उपविजेता टीम को 30 हजार नगद धनराशि दी गई।आयोजक समिति ने स्थानीय प्रतिष्ठानों सहित तमाम सहयोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
39 वे अंतराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि चेरो समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने अपने संबोधन में कहा कि पूवर्ज कहते थे दुद्धी में दूध की नदिया बहती थी यह धरती आपसी सौहार्द की जननी है।उन्होंने कहा मै विधायक रहूं या ना रहूं खेल के प्रति हमारा हमेशा सहयोग बना रहेगा।उन्होंने कहा खेल से मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बेहतर रहती है।




